फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुल्ला अफरोज के मोबाइल से मिले हिंसा से जुड़े अहम सबूत

Thu, 23 Jan 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक शाटा के गुर्गे दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज के मोबाइल से पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। जो हिंसा से जुड़े हैं। एसपी ने बताया कि मुल्ला अफरोज ने पूछताछ में बताया था कि जो वीडियो डिलीट की हैं वह बवाल से पहले और बाद की थीं। इसलिए उन वीडियो को रिकवर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मुल्ला अफरोज शारिक साटा गिरोह का सबसे सक्रिय सदस्य है। उसने पूछताछ में गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस उस जानकारी के आधार पर भी आगे बढ़ रही है। बताया कि मुल्ला अफरोज ने ही 32 बोर की पिस्टल से गोली चलाई थी। जो सरायतरीन निवासी बिलाल और कोटगर्बी निवासी अयान को लगी थी। इन दोनों युवकों की हत्या व बवाल व अन्य कई गंभीर आरोप में जेल भेज दिया है। अब अन्य आरोपियों की तलाश में पांच टीमों को लगाया गया है।
00000000000
पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या करना चाहता था गिरोह
एसपी ने बताया कि शारिक साटा ने ही बवाल से पहले गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए थे। जिससे पुलिसकर्मी और आम लोगों की हत्या की जा सके और शहर में कर्फ्यू लग जाए। बताया कि शारिक साटा गिरोह के द्वारा की जाने वाली वाहन चोरी और विदेशी हथियार की तस्करी की काफी जानकारी मिल गई है। उस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

000

बवाल में शामिल गिरोह के हर सदस्य को जेल भेजा जाएगा
एसपी का कहना है कि शारिक साटा गिरोह ने बवाल में जो घटना अंजाम दी है। इस गिरोह के जो भी सदस्य बवाल में शामिल रहे हैं सभी की तलाश की जा रही है। टीमें प्रदेश के कई जिलों में उपद्रवियों को तलाश कर रही हैं। जो विदेशी कारतूस चलाए गए हैं उन कारतूस को चलाने वाले हथियार भी बरामद किए जाने हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जिससे यह उपद्रवी पकड़े जाएं।
000000000000000000
कोट
मोबाइल में काफी सबूत मिले हैं। उनके आधार पर एसआईटी काम कर रही है। जो डाटा डिलीट किया गया है। उसको रिकवर कराने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। शारिक साटा गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें