फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे के डिवाइडर की रेलिंग काटकर बनाया अवैध रास्ता

Sun, 05 May 2024 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संवाद)। हाईवे के डिवाडर की रेलिंग में कट लगाकर लोगों ने आवागमन के लिए अवैध रास्ता बना रहता है। साथ ही कई स्थानों पर रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे हाईवे पर हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नगर में हाइवे पर चंदौसी की ओर गांव बमनेटा के निकट से लेकर सादातबाड़ी रोड के निकट तक करीब तीन किलोमीटर लंबाई के डिवाइडर पर रेलिंग लगी हुई है। चंदौसी रोड पर संभल बाईपास के निकट से लेकर, कलक्ट्रेट के सामने, डीएम आवास, पजाया, इस्लामनगर चौराहा, अनाज मंडी समिति व बबराला रोड पर मिनी स्टेडियम के निकट तक लोगों ने हाईवे की एक लेन से सड़क से दूसरी लेन पर जाने के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक रेलिंग के पाइप काटकर रास्ता बना लिया है। वहीं डीएम आवास के निकट व मोहल्ला हवाई अडडा के निकट समेत कई स्थानों पर रेलिंग ही क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गई है। ऐसे में डिवाइडर पर रेलिंग न होने से छुटटा पशु हाइवे की एक लेन की सड़क से दूसरी लेन पर कूदकर पहुंच जाते हैं और उस लेन पर आने वाले वाहनों को हादसे का खतरा बना रहता है। यह हाल तब है जबकि हाइवे पर रोजाना प्रशासन व पुलिस समेत विकास विभाग के आला अधिकारी रोजाना आवागमन करते हैं, बावजूद इसके किसी भी स्तर से हाइवे के डिवाइडर की क्षतिग्रस्त रेलिंग को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें