बहजोई। प्रशासन की ओर से जिले में अवैध कब्जा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान तालाबों, चकबंदी व अन्य सरकारी भूमि से कब्जे हटाए गए।
शनिवार को प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान के तहत तहसील गुन्नौर के गांव डुमायल में करीब 80 बीघा तालाब की भूमि समेत चंदौसी के गांव मिर्जापुर नसरुल्लापुर में तालाब, चकमार्ग व बंजर भूमि तथा संभल के गांव फतेहपुर उत्तमा में झील की करीब 2.5 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया।
इस बीच, डीएम ने दो हेक्टेयर व इससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों को चिंहित कर सूची तैयार करने तथा इन तालाबों से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। साथ ही, हिदायत दी गई कि तालाबों, चकमार्गों व सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी रोजाना निरीक्षण कर अभियान चलाते हुए सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाएं। संवाद