फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण मामला: संभल सांसद बर्क जुर्माना भरने को तैयार, नया नक्शा करवाएंगे पास... 12 जून को होगी सुनवाई

Tue, 03 Jun 2025 08:55 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

सांसद जियाउर्रहमान बर्क के वकील ने प्रशासन से किए गए निर्माण का नक्शा पास करने की मांग की है। उनका कहना है कि सांसद अवैध निर्माण मामले में जुर्माना भरने को तैयार हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी।
विज्ञापन
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण का मंगलवार को अधिवक्ता द्वारा नक्शा पेश किया गया है। इसके साथ ही नक्शा पास किए जाने की मांग की है। साथ ही अवैध तरीके से किए गए निर्माण का जुर्माना भरने के लिए भी कहा है। एसडीएम ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 12 जून तय की है।

विज्ञापन


अब सुनवाई पर ही अगला निर्णय होगा। जुर्माना कितना लिया जाना है और नक्शा जो पेश किया गया है वह स्वीकृति योग्य है या नहीं है। मालूम हो सांसद के आवास में नवनिर्माण किया गया था। जिसको लेकर विनियमित क्षेत्र कार्यालय से आपत्ति जाहिर करते हुए निर्माण को अवैध बताया गया था। साथ ही नोटिस जारी कर दिया था।

इस मामले की सुनवाई लगातार चल रही है। 11 बार सुनवाई के बाद मंगलवार को सांसद के अधिवक्ता मोहम्मद नईम ने नवनिर्माण का नक्शा पेश किया है। इस नक्शे को स्वीकृति दिए जाने की मांग की है। मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से जो नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


उसमें कहा गया था कि आवास में बिना अनुमति के नक्शा पास कराए बिना ही नवनिर्माण किया है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।

सांसद के अधिवक्ता द्वारा एक नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 12 जून को की जाएगी। उसी सुनवाई के दौरान अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। - वंदना मिश्रा, एसडीएम, संभल।

जो नवनिर्माण सांसद के आवास में किया गया था। उसका नक्शा बनवाकर पेश कर दिया है। स्वीकृति दिए जाने का आग्रह किया गया है। जो जुर्माना लगाया जाएगा वह अदा करने के लिए तैयार हैं।- मोहम्मद नईम, अधिवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें