फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। नखासा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खग्गूपुरा गांव के निकट बंद पड़े ईंट भट्ठे के पीछे सोमवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने और उनकी मरम्मत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को नखासा थाना पुलिस को सूचना मिली कि हसनुपर मार्ग स्थित गांव खग्गुपुरा के निकट बंद पड़े ईंट भट्टे के पीछे अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव जनैटा निवासी वकील अहमद पुत्र मोहम्मद असलम के रूप में कराई।
बताया कि हाल ही में वह चौधरी सराय में रह रहा है। पुलिस ने मौके से पांच तमंचे, 11 कारतूस समेत तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। नखासा थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें