फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आईएफटीएम के छात्र को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रंजिश के चलते मंगलवार देर शाम शहर के व्यस्तम चौराहे मंडी रेलवे फाटक पर मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैष्णो विहार निवासी सत्यम शर्मा मुरादाबाद आइएफटीएम यूनिवर्सिटी में बीसीए के छात्र है। उन्होंने बताया कि उनकी मोहल्ले के ही एक युवक से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार देर शाम वह अपने घर से पैदल मंडी रेलवे फाटक की तरफ एक कैफे पर जा रहे थे। इस दौरान रेलवे फाटक पर उस युवक ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर उनके पेट और दाएं हाथ पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि घायल छात्र को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें