फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई डबलडेकर बस, 25 घायल

विज्ञापन
घायल महिला। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस सड़क पर खड़े बिस्किट से लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बच्चों व महिलाओं समेत करीब 25 यात्री घायल हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची गंगा एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस व पेट्रोल कार से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 16 घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार को सुबह करीब सवा पांच बजे जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव चंदोई-सिठौली के बीच स्थित टोल प्लाजा के निकट हुआ। हादसे में घायल हुए जिला अमरोहा के हसनपुर निवासी बस चालक दानिश का कहना था कि वह जिला हरदोई के बेहटा गोकुल निवासी अपने क्लीनर साथी रहमान व सहमान के साथ मंगलवार को लुधियाना से डबल डेकर निजी बस लेकर हरदोई के लिए जा रहा था। बस में 60 यात्री सफर कर रहे थे। सुबह तड़के रास्ते में टोल प्लाजा के निकट ब्रेक फेल होने के कारण बस आगे सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। हादसे में उसके समेत दोनों क्लीनर भी घायल हुए हैं।इस बीच, थाना इस्लामनगर व बहजोई की पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई और घायलों से हादसे की जानकारी ली। वहीं, दूसरी ओर थाना इस्लामनगर की पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को हाईवे से हटवाया।
यात्री बोले, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
बहजोई। बस में सवार महिला यात्री रमा का कहना था कि वह अपने चाचा व चाची के साथ लुधियाना से उन्नाव के लिए बस में सवार हुई थी। दो बार गाड़ी खराब हो गई थी। चालक बस को कभी धीमे तो कभी तेज चला रहे था। सुबह तड़के बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा दी। इस बीच, ट्रक पर बस लटक गई। थोड़ा शीशा खुला हुआ था। उसने खुले शीशे से निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे को लेकर चालक व उसके स्टाफ की गलती रही। यह लोग बार-बार रास्ते में बस को रोककर शराब पी रहे थे। इस बीच, अन्य यात्रियों का भी कहना था कि चालक यदि सावधानी से बस चलाता, तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

कर्मचारियों की सक्रियता से घायलों को शीघ्र मिला उपचार

बहजोई। सड़क हादसे में गंगा एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस व पेट्रोल कार कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को बहजोई की सीएचसी में भर्ती कराया। पेट्रोल कार टीम के आरपीओ अरुण व एआरपीओ का कहना था कि हादसे के बाद पेट्रोल कार के चालक सौरभ व एंबुलेंस के चालक महेश कुमार व प्रवीण कुमार समेत ईएमटी हेमेंद्र व दिनेश कुमार तथा एएमटी अरविंद व सुनील कुमार की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीएमओ ने जाना घायलों का हाल
बहजोई। सड़क हादसे के बाद सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने सीएचसी में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस बीच सीएमओ गंगा एक्सप्रेस वे पर घटनास्थल तक गए और हादसे की जानकारी ली।

सड़क हादसे में यह यात्री हुए घायल
1-दानिश, (बस चालक), निवासी हसनपुर, जिला अमरोहा।

2-रहमान, (क्लीनर) निवासी बेहटा गोकुल, जिला हरदोई।
3-सहमान, (क्लीनर) निवासी जिला हरदोई।4-संजना (17) निवासी रहीमाबाद, जिला लखनऊ।
5-पवन, निवासी गांव डंबरखेड़ा, रहीमाबाद, जिला लखनऊ।
6-अवि, निवासी सेंजना, राहिना खुर्द।
7-काव्या, निवासी गांव डंबरखेड़ा, रहीमाबाद, जिला लखनऊ।
8-श्यामा कुमारी, निवासी मलहवा, जिला हरदोई।
9-मधु, निवासी वांगरमऊ, जिला उन्नाव।
10-अन्नू, निवासी वांगरमऊ, जिला उन्नाव।
11-भईयालाल, निवासी वांगरमऊ, जिला उन्नाव।
12-आकांक्षा (15) निवासी मलहवा, जिला हरदोई।
13-आशीष कुमार, निवासी मलहवा, जिला हरदोई।
14-सुमित, निवासी, वाला मऊ।
15-कमलेश कुमार, निवासी सिलेरीखेड़ा, जिला उन्नाव।
16-कमला निवासी सिलेरीखेड़ा, जिला उन्नाव।
17-नितिन (4) निवासी बेहटा मुजाबिल जिला उन्नाव।
18- नीतेश (6) निवासी बेहटा मुजाबिल जिला उन्नाव।
19-रमेश निवासी रहीमाबाद जिला लखनऊ।
20-कमलेश निवासी डकोली जिला उन्नाव।
21-विमला रानी, लुधियाना।
22-राहुल (8) निवासी गोसा कुटुम जिला उन्नाव।
23-शिवानंद निवासी लुधियाना।
24-सिमरन निवासी लुधियाना।
25-सारवी (6)

निजी बस के स्टाफ के खिलाफ जमकर रहा आक्रोश
गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद घायलों के सीएचसी में उपचार के दौरान निजी बस स्टाफ के खिलाफ जमकर आक्रोश रहा। यात्रियों का कहना था कि बस चालक की लापरवाही नहीं होती, तो आज यह हादसा न होता और सभी लोग घायल हालत में अस्पताल में न होते।







घायल इतने आए कि कम पड़ गए सीएचसी में बेड
बहजोई। गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ गई कि घायलों के उपचार के लिए सीएचसी में आने पर बेड कम पड़ गए। इस बीच, चिकित्साकर्मियों को सीएचसी में बनी सीमेंट की बेंचों व स्ट्रैचर तक पर घायलों का उपचार करना पड़ा।

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

घायल महिला।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें