फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा पुलिस चौकी पर भाकियू अराजनैतिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य के नेतृत्व में सोमवार को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को रिलीज नहीं होने और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई गई। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अल्टीमेटम दिया कि यदि इसके बाद भी फिल्म रिलीज हुई तो जिले भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य ने बताया कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यादव समाज के लोगों ने हमेशा देश के लिए कार्य किए हैं। फिल्म यादव समाज को बदनाम करने के लिए बनाई गई है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होनी है।
भाकियू अराजनैतिक संगठन पूर्ण रूप से बहिष्कार करती है। फिल्म की रिलीज होने पर रोक लगाई जाए और केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। देश में किसी भी जाति और धर्म के साथ कभी खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह यादव, जितेंद्र यादव, विजयपाल, यशपाल सिंह, रिंकू राघव, राजपाल सिंह, जसवीर सिंह यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, ओमपाल यादव, जुगेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, अनीत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें