फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समस्याओं का समाधान न होने पर 31 को होगा बड़े आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 31 जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को बड़़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक अनुशासनात्मक कमेटी धरना स्थल पर पहुंची। इसमें जयवीर सिंह यादव, रामवीर सिंह आदि ने किसानों की समस्याओं के बारे में गहनता से चर्चा की और कहा कि मांगों को लेकर डीएम से संपर्क कर समस्याओं को हल कराया जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा 31 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय पंचायत की सफलता के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। पंचायत में उठी जन समस्याओं के बारे में 31 जनवरी तक तहसील प्रशासन द्वारा हल करने तक इंतजार रहेगा, अन्यथा 31 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत में कोई भी निर्णय लेने को संगठन स्वतंत्र होगा।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता अमर सिंह यादव ने व संचालन इंद्रपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर मोरध्वज यादव, पूरन सिंह कुशवाहा ,बहादुर सिंह गजराम सिंह यादव, किशनलाल, वीरेश यादव, विजय सिंह, बीरनसिहं, मेघ सिंह, जाकिर हुसैन नेकपाल, चन्द्रकेश, नन्दपाल, हरपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें