फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं मरने जा रहा हूं...मैसेज भेजकर फंदे पर लटक गया युवक

Mon, 20 Feb 2023 01:09 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
संभल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी असरउद्दीन (18) पुत्र रियास उद्दीन ने दिल्ली में किराए के कमरे में शनिवार की रात फंदे से लटक कर जान दी है। रविवार की सुबह शव लटका मिला है। युवक दिल्ली में कारपेंटर का कार्य करता था।
विज्ञापन

  युवक ने जान देने से पहले एक ऑडियो मैसेज अपने साथी के मोबाइल नंबर पर भेजा था। जिसमें अपनी मर्जी से जान देने का जिक्र किया है। युवक के परिजन भी दिल्ली पहुंच गए हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा एक सप्ताह पहले ही गांव के युवक के साथ दिल्ली कारपेंटर का कार्य करने के लिए गया था। रविवार की सुबह किराए के कमरे में फंदे से शव लटका मिला है। बताया कि उनके बेटे के साथी ने बताया है कि वह शनिवार की शाम काम करके कमरे पर लौटे थे।
 खाना खाकर दोनों टहलने के बाद वापस कमरे में सो गए। इसी दौरान असरउद्दीन ने ऑडियो मैसेज बनाकर साथी युुवक के मोबाइल पर भेजा। जिसमें वह कह रहा है कि मैं खुद ही मरने जा रहा हूं। मेरे इस निर्णय में मेरे ऊपर किसी की कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। ये किसी के ऊपर नहीं पड़नी चाहिए। परिजन युवक की मौत की सूचना पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक युवक का शव गांव नहीं पहुंच सका था। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। मां बिलकीस बानो का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें