फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने आए पति पत्नी डूबे, पत्नी को जिंदा निकाला पति को ढूडंने को लगाए गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/गुन्नौर। रविवार को ईसमपुर टांडा गंगा घाट पर स्नान करते समय तेज बहाव में दपंती बह गए। उन्हें डूबते देखकर स्थानीय गोताखोरों ने पत्नी को बचा लिया, पर पति को नहीं बचा पाए। सूचना पर पुलिस और अन्य स्थानीय गोताखोर शाम तक तलाश करते रहे। पर युवक का कोई सुराग नहीं लगा। अभी युवक की तलाश जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं थाना इस्लामनगर के गांव राजथल निवासी गिरीश 22 वर्ष खेती का काम करता था। रविवार को अपनी पत्नी रजता देवी 20 वर्ष के साथ बाइक से गुन्नौर क्षेत्र के ईसमपुर टांडा गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आया था। सुबह करीब नौ बजे दंपती गंगा में घाट पर एक साथ स्नान कर रहे थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण गिरीश का पैर फिसल गया और वह बह गया। पत्नी रजता भी डूबने लगी। घाट पर स्नान करने वालों ने रजता को डूबते देख लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उसके बाद उसके पति को तलाश करने लगे। सूचना पर पुलिस, कानूनगो, लेखपाल, गोताखोर आदि मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश करने के बाद भी अभी तक डूबे युवक का पता नहीं चल पाया है। अभी भी युवक की तलाश जारी है।
पत्नी ने दोबारा गंगा में कूदने का किया प्रयास
दंपति के गंगा में डूबने पर लोगों ने रजता देवी को बचा लिया। गिरीश की तलाश चल रही थी। बाहर होश में आने पर रजता दोबारा चिल्लाते हुए गंगा में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने दोबारा से रजता को बाहर निकाला और किसी तरह रजता ने अपने ससुराल वालों को फोन पर जानकारी दी। तब वहां से लोग आए।
विज्ञापन

प्रत्येक रविवार को आते थे स्नान करने
परिजनों ने बताया कि उन्होंने किसी कार्य के लिए मन्नत मांगी थी। इसके लिए प्रत्येक रविवार को गंगा स्नान करने के लिए आते थे। इस रविवार को भी वह स्नान करने आए थे और घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें