फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगों की मौत, दो पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग स्थित गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक बाइक सवारों को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। जबकि घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार कब्जे में कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को दोपहर ढाई बजे करीब संभल-जोया मार्ग स्थित गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक बेकाबू कार स्विफ्ट ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा की मढै़या निवासी चमन (21) पुत्र विजयल पाल और अमरोहा के थाना डिडोली अंतर्गत गांव सहसपुर अलीनगर निवासी उपेंद्र (25) पुत्र प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार बदायूं के थाना उघैती में तैनात सिपाही कुलवंत सिंह और वरूण बंसल घायल हो गए। यह दोनों सिपाही अपने घर मेरठ जा रहे थे। मृतक चमन के भाई राहुल ने बताया कि उनका भाई बहनोई के साथ सहसपुर अलीनगर से अपने गांव आ रहा था।
जैसे ही गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक पहुंचे तो संभल की ओर से आई कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें भाई और बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि उसका भाई मुरादाबाद के एक ट्रांस्पोर्टर का कैंटर चलाता था। रविवार को घर आने के लिए निकला तो बहनोई के गांव तक की कोई सवारी मिल गई थी। बहनोई गांव छोड़ने आ रहे थे तो हादसा हुआ।
विज्ञापन

उपेंद्र की पत्नी रीना का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक चमन अपने दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वहीं दूसरी ओर असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिपाहियों की हालत में सुधार है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
चमन ने अपनी बहन रीना की शादी उपेंद्र के साथ फरवरी में की थी
संभल। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए उपेंद्र की शादी इसी वर्ष की 26 फरवरी को हुई थी। उपेंद्र की पत्नी रीना दो दिन पहले ही मायके आई थी। शादी के पांच महीने भी नहीं बीते और रीना की मांग सूनी हो गई। नव विवाहिता का विलाप देखकर ग्रामीणों की आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें