फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार साल पहले शादी...पति करने लगा परेशान, तंग आकर पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, पुलिस भी हैरान

Fri, 23 May 2025 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी पर प्राइवेट पार्ट पर हमला कर घायल करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पति व ससुरालियों पर मारपीट कर तेजाब पिलाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
संभल पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी पर प्राइवेट पार्ट को जख्मी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, दूसरी ओर महिला ने पति व ससुरालियों पर मारपीट कर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमलाकर घायल कर दिया है।

जब इसका विरोध किया तो मायके वालों को बुलाकर मारपीट कराई। वहीं, दूसरी ओर महिला का आरोप है कि उसकी शादी चार वर्ष हुई थी। शादी के बाद से ही पति परेशान करता है और मारपीट करता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की और तेजाब पिलाकर जान लेने का प्रयास किया है। महिला के परिजनों का कहना है कि अभी उपचार चल रहा है। हालत में सुधार है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म में छह भाइयों पर केस दर्ज
कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से छेड़खानी और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश में छह सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित महिला ने एसपी को बताया कि रविवार सुबह नौ बजे खेत की मेड़ तोड़ने की शिकायत करने पर दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर अश्लील हरकतें करते हुए उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। उसने अपने आप को बमुश्किल आरोपियों से बचाया। इस तरह की घटना यह पहली बार नहीं हुई, बल्कि आरोपी 2010, 2012 में भी घटना कर चुके हैं।

रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन इन रिपोर्ट को खत्म करा दिया गया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर सुभाष, काले, अनिल, चेतन, गोरे और भछू उर्फ राजबहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें