फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सऊदी अरब से लौट रहे छह लोग अगवा, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पेट में सोना छिपाकर लाने की मिली थी सूचना

Fri, 23 May 2025 11:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

 दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर सऊदी अरब से लौट रहे रामपुर के छह लोगों को अगवा कर लिया। बदमाश उन्हें मूंढापांडे क्षेत्र के एक फार्महाउस ले गए और पेट में छिपा सोना निकालने के लिए चीरने की तैयारी कर रहे थे। एक व्यक्ति के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश राजा और तौफिक घायल होकर पकड़े गए। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में मुठभेड़ में घायल से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराना टोला टैक्स के पास शुक्रवार दोपहर दो कार सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रामपुर के टांडा निवासी छह लोगों की कार रुकवा ली। यह छह लोग सऊदी अरब से लौट रहे थे और बदमाशों को पेट में सोना छिपाकर लाने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन


बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और मूंढापांडे के रौंडा क्षेत्र में एक फार्म हाउस में ले गए। एक व्यक्ति ने बंधक मुक्त होकर शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस बुला ली। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश रफीक और राजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पैर में गोली लगी है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रामपुर जनपद के टांडा निवासी नावेद,शाने आलम, मुतल्लवी, जाहिद और जुल्फेकार सऊदी अरब में काम करते हैं। शुक्रवार को सभी लोग सऊदी अरब से अपने घर लौट रहे थे। रामपुर के टांडा निवासी कार चालक जुल्फेकार एक परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने गया था।

यह सभी लोग कार में टांडा के लिए सवार हो गए। शुक्रवार दोपहर करीब पांच बजे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मैनाठेर और मूंढापांडे बॉर्डर पर दो कारों में सवार बदमाशों ने टांडा निवासी लोगों की कार चेकिंग के नाम पर रुकवा ली। उनमें एक व्यक्ति ने वर्दी पहन रखी थी जबकि कार में आगे इंस्पेक्टर की कैप रखी थी।

पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और अपनी कार में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों कार को जंगल के रास्ते मूंढापांडे क्षेत्र के रौंडा एक फार्म हाउस में ले गए।

बदमाशों ने यहां सभी के पेट चीरने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बदमाशों के चंगुल से निकल गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस बुला ली। मूंढापांडे, कटघर और एसओजी टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान काशीपुर निवासी राजा और रामपुर दोराहा निवासी तौफिक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मौके से भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी कार सवार लोग सुरक्षित बचा लिए हैं। बदमाशों की संख्या चार से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें