संभल। जिले के गांव मऊ कठेर और फत्तेहपुर शमसोई से चंदौसी जाने वाली जर्जर सड़क निर्माण की आस जग गई है। लोकनिर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए 39 करोड़ का बजट बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा दिया है। जल्द कई गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रामीणों के अनुसार वर्षों पहले सड़क का निर्माण हुआ था जो अब उखड़ी हुई है। जबकि बदायूं जिले से भी चंदौसी जाने का रास्ता है और मऊ कठेर से चंदौसी तक दस गांवों के लोग गुजरते हैं। लंबे समय से लोग परेशानी झेल रहे हैं। अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण किया जाना है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मऊ कठेर से चंदौसी तक 14.2 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जाना है। इसमें करीब 39 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी का इंतजार है। इस सड़क के निर्माण से कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। प्रस्ताव मंजूर होने का इंतेजार है। इसमें करीब 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। -
सुनील प्रकाश, एक्सईएन लोकनिर्माण विभाग संभल।