नखासा थाना क्षेत्र के दहपा गांव में पुलिस को अभी तक की जांच में जो साक्ष्य सामने आए है। उन्हें देखकर लग रहा है कि कही प्रेमी युगल ऑनर किलिंग के शिकार तो नहीं हुए है। क्योंकि कमरे में फांसी लगाने की बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
परिजन अब छत से कूदकर जान देने की बात कह रहे हैं। जबकि पुलिस ने जांच की तो ऐसे भी कोई निशान नहीं मिले जिससे यह स्पष्ट हो सके की युवती ने छत से कूदकर जान दी है। फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने लगी है।
गांव दहपा निवासी एक ग्रामीण की बेटी और उसके प्रेमी ने शुक्रवार को दोपहर आत्महत्या कर ली थी परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल नखासा पुलिस और सीओ बीपी सिंह बालियान मौके पर पहुंच गए।
सबसे पहले पुलिस युवती के घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी तो उन्होंने बताया कि युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या की। जबकि पहले मामला सामने आया था कि युवती ने कमरे में जाकर फांसी लगाई है। पुलिस ने सबसे पहले कमरे में जाकर देखा तो वहां ऐसा कोई स्थान नहीं मिला जहां से फांसी लगाई जा सकती थी।
इसके बाद पुलिस छत पर गई तो वहां भी पुष्टि हुई कि युवती ने छत से कूदकर जान दी है। क्योंकि छत पर भी किसी तरह कोई निशान दिखाई नहीं पड़े। इसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। कमरे से एक बैग मिला। जिसमें युवती के कपड़े भरे थे। यहां पर पुलिस ने लगभग आधा घंटे तक जांच की।
यहां जांच करने के बाद पुलिस युवक के घर पहुंची। जहां पुलिस ने काफी देर तक जांच की लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिससे यह प्रतीत होता हो कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हो। फिलहाल पुलिस युवती और युवक के घर जांच में जुटी है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।
युवक और युवती के परिजन घर से भागे
संभल। युवक और युवती द्वारा आत्महत्या करने के बाद दोनों परिवारों के पुरुष मौके से भागे हुए है। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में महिलाएं घर है और तरह-तरह की बातें बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। युवक के परिजन बीमारी के चलते मौत बता रहे हैं तो युवती के परिजन छत से कूदकर मौत बता रहे हैं। पुलिस महिलाओं से तरह-तरह सवाल कर जांच करने में जुटी है लेकिन अभी तक महिलाएं भी पुलिस को गुमराह करने पर लगी है।
नौ घंटे बाद पता चली पुलिस को
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव दहपा में प्रेमी युगल की मौत की सूचना पुलिस को नौ घंटे बाद पता चली इस बात कोई पचा नहीं पा रहा है। अगर लोगों की बातों पर यकीन किया जाए तो पुलिस को घटना होने के बाद पता चल गई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई से अपना पल्ला झाड़ने पर लगी थी। मामला जब देर रात एसपी तक पहुंचा तो थाना पुलिस के अलावा सीओ सक्रिय हुए और मौके पर पहुंचे।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हर पहलू से जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रवि शंकर छवि, एसपी संभल।