फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदभराई से पहले युवती और प्रेमी फंदे पर झूले

Sat, 06 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
युवती की फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिर एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमियों को जमाना साथ जीने देने के लिए तैयार नहीं हुआ तो दोनों ने इस दुनिया से ही नाता तोड़ लिया। युवती की गोदभराई से एक दिन पहले दोनों अपने-अपनी घर में फंदे पर झूल गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती और युवक की दो वर्ष पहले आंख लड़ गई। दोनों में नजदीकी बढ़ी तो प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिनों में ही दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली।

दोनों शादी करने चाहते थे, दोनों की बिरादरी भी एक थी लेकिन एक ही गांव का मामला होने से परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला बढ़ा तो परिजनों ने युवती के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी और शादी करने के लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि शनिवार को युवती की गोद भरी जानी थी, जबकि युवती इस शादी का विरोध कर रही थी। शुक्रवार को दोनों के परिजन खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे। तभी युवती और युवक में फोन पर बात हुई। दोनों ने एक साथ मौत को गले लगाने का निर्णय ले लिया। युवक और युवती ने अपने-अपने घर में कमरे में जाकर फांसी फंदा बनाया और झूल गए। 

घंटों बाद जब परिजन खेत से लौटे तो फांसी के फंदे झूलते हुए देख बदहवास हो गए। परिजनों ने दोनों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

लोगों की माने तो इस मामले की जानकारी पुलिस तक भी पहुंच गई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से बचती हुई नजर आई। लोगों ने बताया कि युवक की अंतिम शव यात्रा को लोगों ने जाते हुए देखा है लेकिन युवती के शव का कहां अंतिम संस्कार किया गया है। इस मामले में किसी को जानकारी नहीं हुई है। -संबंधित खबरें पेज नौ पर भी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें