फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसडीएम आवास पर तैनात होमगार्ड छत से गिरा, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मयूर विहार काॅलोनी में एसडीएम आवास पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र शर्मा (50) रविवार की रात करीब नौ बजे छत से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला गणेेश कॉलोनी निवासी राजेंद्र शर्मा होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी मयूर विहार काॅलोनी में चंदौसी एसडीएम आवास पर चल रही है। रविवार की शाम वह ड्यूटी पर आए हुए थे। रात करीब नौ बजे व किसी काम से मकान की छत पर गए थे। मकान के आंगन की छत खुली हुई है, उसमें रेलिंग नहीं है। रात के समय अचानक वह छत से नीचे आ गिरे। हादसे की सूचना पर अन्य होमगार्ड साथी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने घायल होमगार्ड को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उन्हें वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें