फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल कोतवाली क्षेत्र में 68 स्थानों पर होलिका दहन, तीन बड़े जुलूस निकलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में 68 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें ज्यादातर होलिका दहन शहरी क्षेत्र में होने हैं। इसके बाद शहर में तीन जुलूस निकाले जाएंगे। एक जुलूस 13 मार्च को निकाला जाएगा। दो जुलूस 14 मार्च को होली के दिन निकाले जाएंगे। इन तीनों ही जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और गुलाल की बौछार की जाती है। इन होली के जुलूस के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

होली तो हर वर्ष धूमधाम से शहर में मनाई जाती है लेकिन इस बार 24 नवंबर को हुए बवाल और नमाज के समय को एक घंटा आगे बढ़ाए जाने के निर्णय के बाद संभल की होली चर्चा में है। अतिसंवेदनशील संभल की होली के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि संभल शहर में सात कंपनी पीएसी, दो प्लाटून पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा थानों की फोर्स और पुलिस लाइन की फोर्स को भी तैनात किया जाएगा। कड़ी निगरानी जुलूस के दौरान रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि होली के दिन जुमे की नमाज भी अदा की जानी है तो इसलिए चौकसी ज्यादा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें