फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में जामा मस्जिद से 20 कदम दूर बच्चों ने खेली एकादशी की होली, पीएसी समेत कई थानों की पुलिस तैनात

Mon, 10 Mar 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
बच्चों ने खेली एकादशी की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इस बार होली पर्व का उल्लास है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होली की एकादशी का रंग खेला जा रहा है। बरसों पुरानी परंपरा को पुराने अंदाज में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को संभल की सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित जामा मस्जिद से 20 कदम की दूरी पर बच्चे एकादशी का रंग खेलते दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। चप्पे-चप्पे पर पीएसी और आरआरएफ के अलावा कई थानों की पुलिस तैनात है। 

इसके अलावा ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने इस मौके पर निकाली जाने वाली चौपाई यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। 
विज्ञापन


संभल के ASP श्रीश चंद्र ने कहा कि "सभी जगह पूर्ण शांति है और एकादशी के पर्व पर सभी लोग अपना त्योहार मना रहे हैं। पूरे संभल में रंग चल रहा है और सभी जगह शांति है। पूर्ण कुशलता और उल्लास के साथ लोग रंग खेल रहे हैं। यहां सभी वर्ग सुरक्षित हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें