संभल में गुलाल जुलूस के दौरान नृत्य करते युवा।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर में गुलाल का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। इसमें युवाओं ने एक दूसरे पर गुलाल की बौधार की। ढोल की नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। सोमवार को देर शाम मोहलला कोट पूर्वी स्थित गौरी सहाय मंदिर से शुरू गुलाल का जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस चक्की का पाट, कोतवाली, बाजार ठेर, बर्तन बाजार, नखासा, बाजार गंज होते हुए छंगामल कोठी पहुंचा। इसके बाद सुनारों वाली गली स्थित मंदिर पर गुलाल जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में शामिल युवाओं की तादात ज्यादा दिखाई दी।
सभी युवा युवा व बड़े रंग गुलाल में सराबोर होने के साथ ही झूमते गाते नजर आए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी ओर जुलूस निकलने के दौरान उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मुस्तैद नजर आए।