फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर कार की टक्कर से बाइक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
बहजोई में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। एनएच पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल हो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा गांव बमनेटा के निकट हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर ढाई बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार रूप बसंत पुत्र वीर सिंह व लेखराज पुत्र ओमपाल निवासी गांव भरतरा कोतवाली बहजोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएसआई धनवान सिंह घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. खिलेंद्र सिंह ने रूप बसंत (18) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लेखराज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों में ओम सिंह का कहना था कि रूप बसंत व लेखराज गांव से बाइक पर सवार होकर बहजोई कुछ सामान खरीदने जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। इस बीच सीएचसी में खासी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कार पुलिस के कब्जे में है, जबकि चालक फरार है। पूरे मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें