फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 800 मीटर दौड़ में अमरोहा के हिमांशु और मुरादाबाद की आशी रहीं अव्वल

विज्ञापन
चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में मंडलीय खेलकूद मे लंबी कूद लगाता छात्र। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। एसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय देकर कौशल विकास का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों में जीत के लिए उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, मंडलीय शिक्षा संयुक्त निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी और डीआईओएस सर्वेश कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद, रामपुर बिजनौर, संभल और अमरोहा के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से की गई। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सभी छात्र छात्राओं को खेल भावना से प्रतिभाग करने और खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अमरोहा के हिमांशु ने प्रथम, संभल के जतिन ने द्वितीय और अमरोहा के ही मुजस्सिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में मुरादाबाद की आशी प्रथम, अमरोहा की प्रीति द्वितीय और संभल की स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अमरोहा के शिवम प्रथम, बिजनौर के आकिब द्वितीय और बिजनौर के बादल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में अमरोहा की प्रीति सिंह प्रथम, संभल की रिचा सिंह द्वितीय और बिजनौर की अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रामपुर के अर्जुन प्रथम, अरविंद द्वितीय और अमरोहा के पनेसर तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में सब जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में अमरोहा की जाह्नवी यादव प्रथम, रामपुर की छवि द्वितीय और अमरोहा की सांची तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमरोहा के पनरेसर प्रथम, आदित्य द्वितीय और संभल के अमनजीत तृतीय स्थान पर रहे।
इसी क्रम में सब जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में बिजनौर की प्रियंका प्रथम, मुरादाबाद की आरती द्वितीय और बिजनौर की गायिका तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में रामपुर के मोहम्मद अर्श प्रथम, अमरोहा के आदित्य द्वितीय और संभल के अमनजीत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें