फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, करंट से महिला की मौत

Sat, 23 Nov 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर/कुढ़फतेहगढ़ (संभल)। खेत में काम कर रही गांव रहोली की ओमवती देवी (50 वर्ष) के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने दुखी परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रहोली गांव के रहने वाले मुन्नालाल के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे मुन्नालाल की पत्नी ओमवती खेत में काम कर रही थी। उसी समय खेत के ऊपर से होकर जा रही हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। फाल्ट होने से तार टूट कर महिला के ऊपर जा गिरा। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना से ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। ओमवती अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। घटना से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव रहोली में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करंट की चपेट में आकर खेत में काम कर रही महिला की मौत की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।- विपलव श्रीवास्तव, एक्सईएन, विद्युत वितरण खण्ड चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें