फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो, मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं, क्या आपका शहर स्वच्छ है ?

Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
आपको देने हैं शहर की स्वच्छता संबंधी कुछ सवालों के जवाब। यह रहा आपका पहला सवाल ? कुछ इसी तरह एक के बाद एक छह सवाल पूंछे जाएंगे। सवाल पूछने के बाद चार आक्शन दिए जाएंगे। कहा जाएगा कि यदि आपका जवाब हां है तो एक दबाइये, यदि जवाब यह है तो दो दबाइये।
विज्ञापन


यानी इंटरनेट बेस्ड रजिस्ट्रेशन सिस्टम (आईबीआरएस) के जरिये आप्शन में दिए गए जवाब के आधार पर अपने मोबाइल फोन या फिर लैंडलाइड फोन पर बटन दबाने होंगे। छह सवालों के जवाब मिलने के बाद सर्वेक्षण पूरा हो जाएगा।

चंदौसी नगर देश के स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 में शामिल है। इसके लिए विभागीय टीमें घर-घर जाकर स्वच्छता सर्वे कर रही हैं, फार्म भरवा रही हैं। अब ऑन लाइन सर्वे भी शुरू कर दिया है। जिसके टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करनी है। उसके बाद आपके फोन पर कॉल आएगी। जिसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज में सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल शहर की स्वच्छता से संबंधित होंगे।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर क्या आपको अपना क्षेत्र पिछले साल की तुलना में साफ लग रहा है। इसके पांच ऑप्शन दिए जाएंगे। फोन के एक से पांच नंबर बटन तक अलग-अलग विकल्प के रूप में उनका चयन करना होगा। यदि सर्वेक्षण में शहर की रैकिंग अच्छी रही और स्वच्छता के लिए चयनित हो गया तो निश्चित ही शहर का नाम दुनिया का चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा। शहर के विकास को एक नई दिशा मिल जाएगी। शहर को विकास के लिए बड़ी धनराशि भी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें