फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच पर रहा मुरादाबाद का कब्जा

Wed, 29 Jan 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
बहजोई में क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई। जहां बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर मुरादाबाद की की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की, वहीं, खराब फील्डिंग का खामियाजा बहजोई की टीम को करारी हार पाकर भुगतना पड़ा। इस बीच बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर अपनी टीम को जिताने वाले अभय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
नगर के बड़ा मैदान पर शुरू हुए ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मैच की शुरुआत मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने कराई। बहजोई की टीम के कप्तान शिवम रस्तोगी ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए बहजोई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में मुरादाबाद की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 176 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुरादाबाद की टीम के खिलाड़ी अभय 67 रन और दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं, प्रीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 73 रन का योगदान किया।
अंपायर पुष्पेंद्र कुमार सिंह व तरुण कुमार रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा, छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा व निखिल गुप्ता ने की। आयोजक नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान, प्रतीक, अंकित राघव व लकी रस्तोगी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अलीगढ़ व चंदौसी के बीच दूसरा लीग मैच मुकाबला आज

बहजोई। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच मुकाबला अलीगढ़ व चंदौसी की टीम के बीच होगा। आयोजक नवदीप बंटी ने बताया कि बुधवार को होने वाला दूसरा लीग मैच मुकाबला बड़ा मैदान पर सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें