पिछले तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से इलेक्ट्रिक बाजार गर्म हो गया है। बाजार में हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए इलेक्ट्रिक सामान खरीदने पहुंचे रहे है। फैन हीटर को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह देखने में आकर्षक होने के साथ इसकी कीमत भी एक हजार रुपये से शुरू हैं। हालांकि, हीटर व ब्लोअर सहित अन्य उपकरणों की कीमतें इस बार दस फीसदी बढ़ गई है। उधर, अभी तक ठंडा पड़ा कपड़े का बाजार भी गुलजार हो गया है।
पिछले दिनों से तापमान में हो रही गिरावट से अब सर्दी का सितम शुरू हो गया है। दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोग ठिठुरने को मजबूर है। सुबह के समय ज्यादा ठंड होने से दोपहर तक बाजार में सन्नाटा रहता है। दोपहर के समय धूप निकल रही है, लेकिन वह भी बेअसर है। हालांकि, दोपहर होने पर बाजार में चहल-पहल बढ़ जाती है। इलेक्ट्रिक और गर्म कपड़ों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है। उधर, ठंड से बचने को लोग अलाव का भी सहारा ले रहे है। हालांकि, घरों में लोग अलाव से ज्यादा रूम हीटर व ब्लोअर को पसंद करते हैं।
दरअसल, इनसे पर्याप्त गर्माहट मिलती है। धुएं का भी कोई झंझट नहीं होता है। ऐसे में बाजार में हीटर व ब्लोअर की मांग बढ़ गई है। सिर्फ तीन दिन के अंदर हीटर व ब्लोअर की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। इनमें ब्रांडेड कंपनियों के हीटर व ब्लोअर की बिक्री ज्यादा है। बाजार में एक हजार से लेकर 11 हजार तक के उपकरण इन दिनों उपलब्ध है।
यह आइटम हैं मौजूद
सर्दी बढ़ते ही लोग अलाव व रूम हीटर व ब्लोअर को सहूलियत के साथ ही उपयोग में लाने लगे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बाजार में गर्माहट आई है। दुकानों पर 1000 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक के रूम हीटर उपलब्ध हैं। इनमें ब्लोअर 1000 रुपये, सन हीटर 900 रुपये, हेलोजन थ्री रॉड वाली 1400 रुपये, फैन हीटर 1000 रुपये, हीट प्लर 1600 रुपये, ओएफआर 11 हजार रुपये की शुरू हैं।
खरीदारी बढ़ने से दुकानदार भी खुश
चन्दाैसी। बुधवार को बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट, ब्रह्म बाजार, संभल गेट की बाजार में कपड़े खरीदने के लिए भीड़ दिखाई दी। ग्राहकों को देखकर दुकानदार भी खुश दिखाई दिए। दुकानदारों ने कहा कि ठंडी हवाएं चलने से गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। बच्चों के स्वेटर और जर्सी जमकर बिक रहे हैं। महिलाएं फिलहाल कार्डिगन की खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रही हैं। पुरुषों में ट्रैक सूट की मांग इन दिनों अधिक है। इसके अलावा लिहाफ, कंबल की खूब बिक्री हो रही है। संवाद