चंदौसी। संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई होनी है।
संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई 24 फरवरी को होगी। संवाद
-
सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर भी सुनवाई आज
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें उनका कहना है कि वह सनातनी हैं, उन्हें उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी 24 फरवरी दिन मंगलवार को सुनवाई होगी। संवाद