फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने वाले केस की आठ को सुनवाई, चंदाैसी कोर्ट ने दी अगली तारीख

Thu, 04 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)

सार

संभल के जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर चंदाैसी कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जो सुप्रीम कोर्ट में स्टे ऑर्डर की वजह से टल गई। अब इसकी सुनवाई आठ जनवरी को होगी।
विज्ञापन
चंदाैसी में कोर्ट परिसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद के मामले में बुधवार को चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में सुनवाई होनी थी। दोनों पक्ष से लोग न्यायालय पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट में स्टे ऑर्डर होने की वजह से सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ जनवरी नियत की है। संभल में 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।

बुधवार को न्यायालय में मुकदमे पर सुनवाई होनी थी। एएसआई के अधिवक्ता विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सात दिसंबर को सुनवाई होनी है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ जनवरी नियत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थना पत्र पर भी आठ जनवरी को होगी सुनवाई
संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।

जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं हमें भी उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी न्यायालय ने सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें