फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले की जांच का पहुंची स्वास्थ्य टीम

Mon, 08 Jan 2024 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। निजी अस्पताल में गलत उपचार से महिला की मौत के मामले की जांच करने पहंची टीम को अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। टीम अस्पताल में मौजूद जीएनएम और मरीजों को बयान दर्ज कर वापस चली गई।
विज्ञापन

करीब ढाई माह पहले बहजोई के एक निजी अस्पताल में गलत उपचार से गांव ढाढौल निवासी ममता की हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद महिला ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला के पति धर्मेंद्र ने सीएमओ व दूसरे अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को सीएमओ के आदेश पर जांच समिति में नामित किए गए एसीएमओ डॉ. कुलदीप कुमार आदिम व डिप्टी सीएमओ डॉ. संतोष डीएम आवास के निकट एक निजी अस्पताल में जांच को पहुंचे। अस्पताल में सिर्फ जीएनएम और तीन मरीज मिले। टीम जीएनएम व मरीजों से जानकारी लेने के बाद वापस लौट गई।

बीते दिनों गांव ढाढौल निवासी महिला मरीज ममता के पति धर्मेंद्र की ओर से मिले शिकायती पत्र के आधार पर समिति बनाकर दोनों अधिकारियों को जांच कर आख्या उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए गए थे। इसको लेकर अधिकारी जांच के लिए निजी अस्पताल पहुंचे। अब जांच आख्या मिलने के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई होगी। -डॉ. तरन्नुम रजा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें