फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खुद को गोली मारकर विरोधियों को फंसाने की रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में विरोधियों को फंसाने के लिए पिता व पुत्र ने षड्यंत्र रचकर खुद को गोली मारी और घायल के पुत्र की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। विवेचना में सच सामने आया तो घायल हुए व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने सच उगल दिया और जिससे खुद को गोली मारी वह तमंचा भी बरामद करा दिया।
विज्ञापन


बीती 29 अप्रैल को जुनावई थाना क्षेत्र के ग्राम परतपुर निवासी नंदराम ने थाने में तहरीर देकर कहा कि 27 अप्रैल को उसके पिता हरपाल बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रसूलपुर में शादी की दावत खाकर रात में करीब दो बजे लौट रहे थे। रास्ते में हरपाल के परिवार के ही सगे भाई ब्रजपाल, लालू व रामपाल के साथ रसूलपुर निवासी करू ने उनकी बाइक को रोक लिया और उन्हें गोली मार दी। गोली हरपाल के बाएं बाजू में लगी थी। इस मामले में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी।

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पता लगा कि घायल और आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनके बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इन्हें फंसाने के लिए पिता-पुत्र ने मिलकर षड्यंत्र रचा था। घायल को गोली मारने के आरोपियों के बारे में पता लगा कि वह उस दिन मौके पर थे ही नहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले नंदराम एवं उसके पिता हरपाल के खिलाफ दूसरों को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचने एवं अवैध असलहा रखने के मामले में नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही गिरफ्तार हरपाल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नंदराम अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि आरोपी के बेटे नंदराम की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें