पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में आयोजित दंगल के दूसरे दिन यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल की शुरूआत प्रमोद यादव, कल्याण यादव और रामसेवक यादव ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर की। दंगल में अपना शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा के बजरंगी ने दंगल अपने नाम किया।
सोमवार को आयोजित दंगल में हरियाणा के बजरंगी और हरिद्वार के साजिद के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसमें हरियाणा के पहलवान बजरंगी ने अपना दांव दिखाते हुए हरिद्वार के साजिद को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर की कुश्ती जहीराबाद के रॉकी और मेरठ के विकास तोमर के बीच बराबरी पर रही। हरियाणा के बजरंगी ने चंदौसी के साहिल पट्ठा दिलशाद को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। लल्लू सिंह यादव और चंद्रकेश यादव ने विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत सिंह यादव, नंदकिशोर, अशोक यादव, प्रहलाद यादव, मुकेश शास्त्री, धर्मपाल, छत्रपाल वकील, जितेंद्र यादव, हरिओम यादव, रामवीर यादव, नेत्रपाल यादव, मुनेश यादव, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।