फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंग आकर पति संग मिल कर दी थी प्रेमी की हत्या

Tue, 26 Dec 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम दौरारा निवासी 25 वर्षीय तेजपाल सिंह की हत्या प्रेमिका ने तंग आकर पति के साथ मिलकर की थी। सोमवार को पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। 
विज्ञापन



सोमवार को सीओ गुन्नौर सुदेश कुमार और एसओ राजकुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तेजपाल की हत्या नौ नवंबर की रात थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम गुरैठा में की गई थी। हत्यारों ने शव उसी रात बाइक पर रखकर थाना रजपुरा क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग स्थित टी-प्वांइट के समीप ग्राम चाऊपुर की खंदक में डाल दिया।

12 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को खंदक में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अखबारों के माध्यम से परिवार के लोगों को अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने युवक की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने 25 दिसंबर की सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें