सनातन सेवक संघ, ब्राह्मण शक्ति संघ, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से शनिवार को मोहल्ला जारई गेट स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके उपरांत श्रीराम स्तुति और भजनों का भी गायन किया। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला सत्संग प्रमुख आचार्य दीपक ऋतुपर्ण ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए यहां पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ होना जरूरी है। ब्राह्मण शक्ति संघ के अभिनव शर्मा ने बताया कि मंदिर की भूमि पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। साथ ही कुएं को पाट दिया गया है। प्रशासन मंदिर की भूमि और कुएं को कब्जामुक्त कराकर मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य करे। अन्यथा समस्त हिंदू संगठनों की ओर से आंदोलन आरंभ होगा। इस अवसर पर शशांक वार्ष्णेय, शिवराम वत्स, भरत अग्रवाल, सचिन मिश्रा, प्रियांक अग्रवाल, श्याम ठाकुर, दिनेश कुशवाह, अभय वार्ष्णेय, रूबल पांडे, जतिन पाल, विवेक मिश्रा, दिनेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
गऊ रक्षा दल ने गोशाला में की गो सेवा
चंदौसी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गऊ रक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने शनिवार को गोशाला रोड स्थित श्री सनातन धर्म गोशाला में गायों का पूजन किया। साथ ही उनकी आरती उतारी। इसके उपरांत पदाधिकारियों ने गायों को हरा चारा, गुड़, चना, चोकर आदि खिलाया। संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने बताया कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने की खुशी में गऊ सेवा का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजत शर्मा, पीयूष भारद्वाज, शोभित कुमार, तेजपाल, सुमित राघव, अतुल शर्मा, फतेह सिंह चौहान, दीप भारद्वाज, विपिन चौधरी, विशाल राघव, आकाश गौतम आदि मौजूद रहे।