संभल। पालिका की टीम ने शनिवार को शहर के तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता मंदिर, पापमोचन तीर्थ और गजेंद्र बाबा जी समाधि से अतिक्रमण हटवा दिया। मंदिर के आसपास तमाम अवैध कब्जे कर लिए गए थे। जिस कारण काफी अव्यवस्था फैली हुई थी।
शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है।
डीएम ने बताया कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप की मान्यता है। इसमें 24वें नंबर पर दर्ज पापमोचन तीर्थ शामिल है। इस परिसर में कुंड भी है। मंदिर के आसपास की जमीन पर एक समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए थे। अवैध कब्जा कर बांस बल्ली और पत्थर का काम किया जा रहा था। एसडीएम और पालिका ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया गया है। डीएम ने बताया कि तीर्थ और कूप पर हुए अवैध कब्जे लगातार हटवाए जा रहे हैं। जिससे इन कूप और तीर्थ का सौंदर्यीकरण कराया जा सके। कब्जा जिन लोगों के द्वारा किया गया था उन्हें चेतावनी दी है।