फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरे करंट से बाराती समेत दो की मौत

Fri, 01 Dec 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
रजपुरा के फैजपुर गांव में किशोर की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र के मोलनपुर गांव में आई बारात के मेहमान खाना खाकर पड़ोसी से घेर में हैंडपंप पर हाथ धोने पहुंचे तो एक बाराती को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर घेर स्वामिनी ने जब बिजली का तार पकड़कर खींचा तो स्पार्किंग हो गई, महिला भी करंट की चपेट में आ गई, उसकी भी मौत हो गई। स्पार्किंग से झोपड़ी में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए आसपास के लोग व बाराती दौड़े तो उन्हें भी करंट का जोरदार झटका लगा।
विज्ञापन


बुधवार की रात रजपुरा थाने के मोलनपुर गांव निवासी कल्याण सिंह यादव की बेटी की बारात रजपुरा थाने के ही फैजपुर गांव से आई थी। फैजपुर के दूल्हा श्रवण कुमार यादव की बारात में उसका दोस्त अरविंद यादव (17)  भी आया था। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे जब बाराती खाना चुके थे। तभी खाना खाकर हाथ धोने के लिए अरविंद यादव, यहां पड़ोसी बद्री सिंह यादव के घेर में लगे हैंडपंप पर चला गया लेकिन अरविंद ने जैसे ही हैंडपंप का हत्था पकड़ा तो वह करंट की चपेट में आकर हत्थे से ही चिपक गया लेकिन घेर स्वामी बद्री सिंह की पत्नी कैलाशो (45) की नजर अरविंद पर पड़ गई। वह हड़बड़ाकर बिजली का तार खींचने लगी। तार भी कई जगह से खुला था, इसलिए कैलाशों भी करंट की चपेट में आ गई। उसके मुंह से भी आवाज नहीं निकल सकी लेकिन तार के खींचे जाने से जोर से स्पार्किंग होने लगी, जिसकी चिंगारियों से घेर में पड़ी झोपड़ी में आग लग गई। यह देखकर पड़ोसी व बाराती दौड़े। आग पर पानी डालने के लिए इसी गांव का अवधेश भी हैंडपंप की ओर दौड़ा, हत्था छूते ही उसे भी जोरदार करंट लगा लेकिन वह दूर जाकर गिरा।

लोगों की नजर जब अरविंद व कैलाशो पर पड़ी तो किसी तरह से दोनों को करंट युक्त हैंडपंप व तार से अलग किया गया। दोनों को हास्पिटल लेकर गए लेकिन चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अरविंद को उसके परिजन रात को ही अपने गांव फैजपुर ले गए लेकिन कैलाशों का शव अपने घर में ही रहा। बारात और शादी वाले घर की रौनक भी गमगीन माहौल में बदल गई। दो परिवारों में कोहराम मच गया। गुरुवार को दोनों को अनूपशहर गंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें