फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबराला में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम

Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बबराला में आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बबराला में चंदौसी व गुन्नौर मार्ग पर हाईवे वन-वे हो गया है। कई स्थानों पर पुलिया निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। ऐसे में हाइवे पर वाहनों की भीड़ के चलते संकरे हुए हाइवे पर सोमवार की सुबह जाम लग गया। गुन्नौर मार्ग पर हीरापुर इटउवा में दो स्थानों पर बन रही पुलिया के कारण यहां बड़े वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


वह जाम में फंस गए। जिससे गुन्नौर चौराहे से बबराला तक जाम लग गया। वहीं चंदौसी मार्ग पर बाघऊ में बन रही पुलिया की वजह से वर्द्धमार व नूरपुर तिराहे तक जाम लग गया। तकरीबन तीन किलोमीटर लंबे जाम में सुबह 11 बजे से दो  बजे तक वाहन फंसे रहेे। इंद्रा चौक पर सीओ ने गुन्नौर ने स्वयं वाहनों को जाम से निकलवाया।

जाम की दूसरी वजह सपा प्रत्याशी द्वारा निकाले गए रोड शो की भी रही। कस्बा के डिग्री कालेज मैदान में काफी संख्या में वाहन के माध्यम से लोगों को रोड शो से पूर्व एकत्रित किया गया था। रोड़ शो में शामिल सैकड़ों की संख्या में बाइकों ने भी जाम की स्थिति बनाई। जिनमें सपा के अलावा भाजपा समर्थकों की बाइक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें