फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजपुर में तनावपूर्ण शांति, आरोपी भागे

Mon, 27 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में दो समुदायों में रविवार को तनावपूर्ण शांति रही। इस बवाल में आरोपी बनाए गए लोग गांव छोड़कर भाग चुके हैं और कुछ डरकर खेतों में छिपे हैं। फिलहाल एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस लोगों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। अगर कोई नया व्यक्ति गांव की गलियों में आता दिखाई देता है या पुलिस की गाड़ियां घूमती हैं तो सहमी महिलाएं घरों की छतों से जायजा लेने लगती हैं। बाद में दरवाजा बंद कर लेती हैं। 
विज्ञापन


गांव हाफिजपुर में शनिवार को मुस्लिम मोहल्लों में डीजे बजाकर कांवड़ जुलूस निकालने की बात को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। एक समुदाय के लोग डीजे बजाकर कांवड़ जुलूस निकालने का विरोध कर रहे थे तो कांवड़िये डीजे संग निकालने पर अड़ गए थे। इस तनातनी के बीच कुछ लोगों की छतों पर तेजाब की बोतलें, ईंट-पत्थर और डंडे जुटाए गए थे।

यदि डीजे के साथ कावंड़िये आगे बढ़ते और पुलिस उन्हें न रोकती तो ऐसा बवाल की आशंका थी। इस स्थिति को संभालने के लिए तीन जनपदों की पुलिस बुलाई गई थी। बाद में छतों से ईंट पत्थर हटवाए गए। साथ ही तेजाब की बोतलें हटाईं गईं। इसके दूसरे दिन गांव में तनावपूर्ण शांति रही। फिलहाल पुलिस गांव में एहतियात के तौर पर तैनात है। कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। जो लोग शांति व्ववस्था के लिए खतरा बने हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें