फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत

Mon, 06 Nov 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम के सिर में गंभीर चोटें लग गईं। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव भमौरी पट्टी निवासी राकेश की बेटी शिवानी (6 वर्ष ) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। रविवार की शाम राकेश गांव के निकट ही अपने खेत से बाजरा निकालकर वापस घर आ रहा था। खेत पर किसान की बेटी शिवानी भी गई हुई थी। मासूम का पिता ट्रैक्टर चला रहा था जबकि मासूम ट्राली पर बैठी हुई थी। ट्राली का पहिया गड्डे में फंस गया। मासूम गिर गई। मासूम के सिर में गंभीर चोट लग गई।

परिजन आनन फानन में उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें