फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर की गर्भवती और आठ साल की मासूम बेटी की आगरा में हत्या

Sat, 12 Apr 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कस्बा की एक गर्भवती महिला और उसकी आठ साल की मासूम बेटी की आगरा में पति ने बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर परिजन बेटी की ससुराल आगरा रवाना हो गए। मायके में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मासूम अली निवासी इसरार ने बताया कि उसकी तलाकशुदा पुत्री शबीना (34) की दूसरी शादी पांच नवंबर 2024 को आगरा के लोहामंडी के खतेना निवासी अब्दुल राशिद के साथ हुई थी। बुधवार को सूचना मिली कि शबीना और उसकी पुत्री इनाया (8 वर्ष) के शव उसके ही घर के बंद कमरे में मिले हैं। बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर मां बेटी के शव कब्जे में किए। बताया कि शबीना का दूसरा पति अब्दुल राशिद, गर्भवती शबीना और सौतेली बेटी इनाया की बेरहमी से हत्या कर दोनों के शव कमरे में बंद कर भाग गया। शबीना के सिर पर काफी चोट के निशान थे, वहीं इनाया की गर्दन पर कटे का निशान मिला।
पिता इसरार के अनुसार शबीना का पहला निकाह मथुरा में हुआ था। वहां तलाक होने पर शबीना अपनी बेटी इनाया के साथ मायके गुन्नौर लौट आई। नवंबर में शबीना का दूसरा निकाह आगरा के अब्दुल राशिद के साथ हो गया तो शबीना अपनी बेटी इनाया को भी साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें