शारिक साटा ने साजिश की, संपत्ति जब्त करेगी सरकार
दीपा सराय निवासी शारिक साटा देश के बड़े वाहन चोर की सूची में शामिल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह दाऊद इब्राहिम की डी गैंग और पाकिस्तान की खुफिया इकाई आईएसआई के संपर्क में भी रहता है। नकली नोट के मामले में भी आरोपी बनाया गया था। संभल बवाल की साजिश भी शारिक साटा ने दुबई में रहते हुए तैयार की।
गुर्गों को हथियार मुहैया कराए और विदेशी कारतूस भेजे। एसपी का कहना है कि शारिक साटा की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा अन्य कार्रवाई भी जल्द अमल में लाई जाएंगी। साथ ही न्यायालय से भगोड़ा घोषित कराए जाने की कार्रवाई भी कराई जाएगी।