फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : चंद्रयान 3 की सफलता पाठ्यक्रम में होगी शामिल, शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा- बच्चे जानेंगे देश की गौरव-गाथा

Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। इसकी सफलता के इतिहास को पाठ्यक्रम में रखने से बच्चों की जानकारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने चंद्रयान 3 की सफलता के इतिहास को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि देश की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के विषय में छात्र किताबों में पढ़ेंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है। चंद्रयान की सफलता से विश्व में गौरव प्राप्त हुआ है।

इसकी सफलता के इतिहास को पाठ्यक्रम में रखने से बच्चों को सबक भी मिलेगा। सफलता के पीछे वैज्ञानिकों के संघर्ष और लगन की बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने चंद्रयान 3 के सफल मिशन के लिए पीएम मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें