फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: फर्जी तरीके से जिला न्यायालय में नौकरी पाने वाले छह बर्खास्त, बायोमेट्रिक मिलान न होने पर खुला राज

Sun, 27 Aug 2023 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जिला जज के निर्देश पर न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी तरीके से भर्ती होकर चंदौसी जिला न्यायालय में नियुक्ति पाने वाले छह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जिला जज ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही जिला जज के निर्देश पर न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। इन आरोपियों में दो जिला बिजनौर, दो जिला मुरादाबाद, एक-एक आरोपी रामपुर और संभल जिले का है। 

विज्ञापन


जिला न्यायालय संभल स्थित चंदौसी के प्रशासनिक अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हाईकोर्ट कैडर प्रयागराज की ओर से निकाली गई ग्रुप डी की भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को चंदौसी जिला न्यायालय में तैनात किया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए 20 मई को न्यायधीशों की प्रशासनिक समिति बनाई गई। समिति के समक्ष 26 अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित हुए। समिति ने उपस्थिति अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी होने व अनुपस्थित अभ्यर्थियों की रिपोर्ट जिजा जज को भेज दी। 

इसमें बताया कुछ अभ्यर्थियों का डिस्टि्रक्ट कोर्ट स्टेबलिशमेंट पोर्टल जजशिप संभल पर इनकी बायोमेट्रिक सूचना ही उपलब्ध नहीं है। बायोमेट्रिक मिलान न होने पर इसकी सूचना हाईकोर्ट को दी गई। हाईकोर्ट से चंदौसी जिला न्यायालय में नियुक्ति के दौरान अभ्यर्थियों की ली गई बायोमेट्रिक उपलब्ध कराई गई। जिला जज के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मिलान किया, तो छह अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक के फोटो उनसे मिलान नहीं हुए। 
विज्ञापन


प्रशासनिक समिति की रिपोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर जिला जज ने आरोपी छह अभ्यर्थी दीपक कुमार निवासी गांव चाऊपुरा थाना स्वार जिला रामपुर, रविंद्र सिंह निवासी मोहम्मदपुर बस्तरपुर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद, सुभाष कुमार गांव मिलक काजी थाना बिलारी जिला मुरादाबाद, आकाश कुमार निवासी शादीपुर मिलक थाना शिवाला कलां जिला बिजनौर, राम सिंह निवासी शादीपुर मिलक थाना शिवाला कलां जिला बिजनौर, सोनू कुमार निवासी गरवारा थाना असमोली जिला संभल शामिल है। जिला जज के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार की ओर से भी छह आरोपियों के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें