फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शून्य बिक्री दिखाने वाले व्यापारियों से जीएसटी विभाग करेगा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौसी। उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक मंगलवार को मोहल्ला गोपाल में गोविंद गर्ग के प्रति प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में बिक्री शून्य दिखाने वाले व्यापारियों से संवाद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी बब्बू यादव व धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग छह हजार रजिस्टर्ड व्यापारियों में 600 से अधिक व्यापारियों द्वारा शून्य बिक्री की रिटर्न दाखिल की गई है। इसके लिए जीएसटी अधिकारी व्यापारी पदाधिकारियों के साथ उनके व्यापारिक स्थल पर जाकर उनसे संवाद करेंगे। ताकि विभाग को पता चले की व्यापारी की वास्तविक स्थिति क्या है। यह विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ सिर्फ संवाद है। व्यापारी इसे सर्वे न समझे और न ही परेशान हों और न ही परेशान हों। उन्होंने बताया कि वास्तविकता से कम बिक्री दर्शाई जा रही है, जिस पर विभाग द्वारा नोटिस भी जारी हो सकता है। बैठक की अध्यक्षता गोविंद गर्ग ने की। इसके साथ ही अरविंद कुमार गुप्ता, विनय सराफ, मुकेश वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय आमोद वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, युवराज, अमित मित्तल, अजय अग्रवाल, सुनील कुमार, प्रदीप विसारिया, अमित अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद, सुविज्ञ अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रजनीश जोली व नेत्रपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें