फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जीपीएस इलेवन ने खान इलेवन को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में कान्हा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सिंथेटिक बॉल से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जीपीएस इलवेन और खान इलेवन के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इसमें जीपीएस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर तीन विकेट से खान इलेवन को हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी अमन सिंह मैन ऑफ मैच रहे।
विज्ञापन

खान इलेवन के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी खान इलेवन की टीम आठ विकेट खोकर 157 रन बना सकी। बल्लेबाज आलम खान ने 41, कलीम ने 37 रनों का योगदान टीम को दिया। वहीं जीपीएस इलेवन के गेंदबाज अमन ने चार, इसरार और अरबाज ने एक-एक विकेट झटका।
जवाब में मैदान में उतरी जीपीएस इलेवन की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बना कर जीत दर्ज की। बल्लेबाल अमन सिंह ने शानदार 53 रन और मयंक ने 22 रन का योगदान दिया। खान इलेवन के गेंदबाज विक्की ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन सिंह को डॉ. प्रेमराज यादव द्वारा दिया गया। कमेटी की ओर से प्रियांशु यादव, राहुल यादव, भूरा यादव, धर्मेंद्र यादव, लोकेश यादव, रमन यादव तथा कुलदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें