फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर पालिका का 6.76 करोड़ का टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के बकाया वसूली के लिए निजी संस्थान, घरों पर ज्यादा ध्यान देती है। नगर क्षेत्र में सरकारी विभागों पर करीब 6.76 करोड़ रुपये का टैक्स पिछले करीब एक दशक से बकाया है। सरकारी विभागों से वसूली पर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। रेलवे विभाग पर सर्वाधिक 2.69 करोड़ व कृषि उत्पादन मंडी समिति पर 1.21 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली सरकारी, गैर सरकारी, आवासों से पालिका की ओर से हाउस टैक्स और वाटर टैक्स लगाया जाता है। नगर क्षेत्र में करीब 25 हजार निजी संपत्तियां हैं। इनके अलावा करीब 30 से अधिक सरकारी विभाग व निगम कार्यालय बने हुए हैं। सरकारी विभाग के कार्यालयों पर पालिका का पिछले एक दशक से भी अधिक समय का टैक्स बकाया है। हैरानी बात है कि सरकारी विभागों से वसूली में पालिका की ओर से रुचि नहीं दिखाई दे रही है। न तो वसूली के लिए नोटिस दिया गया और न ही कोई तकादा किया गया। निकाय क्षेत्र में आने वाले सरकारी कार्यालयों पर करीब 6.76 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है।
पालिका पर कर्मचारियों की देनदारी, विकास कार्य भी अधूरे
नगर पालिका चंदौसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, कार्यरत कर्मचारियों के कई मद का बकाया है। इसके अलावा सड़क, नाली की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। पानी निकासी की भी समस्या है। विभागों से टैक्स जमा हो तो पालिका के कर्मचारियों को राहत मिले तथा विकास कार्य भी संभव हैं।
विज्ञापन

कुछ सरकारी विभाग ऐसे हैं, जिनका पिछले एक दशक से भी अधिक समय का टैक्स जमा नहीं हुुआ है। कुछ विभागों पर कम बकाया है। सभी विभागों पर टैक्स के बकाया की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही नोटिस जारी कर बकाया टैक्स जमा कराया जाएगा। ताकि पालिका के अन्य कार्य पूरे कराये जा सकें।
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें