फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु की हत्या के अंदेशे में हंगामा

Mon, 12 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौधरी सराय निवासी परवेज अख्तर और मोहम्मद आजम के एक दूसरे के पड़ोसी हैं। रविवार की सुबह आठ बजे मोहम्मद आजम का एक गोवंशीय पशु परवेज अख्तर की रसोई तक पहुंच गया। ऐसे में परवेज ने पुलिस से शिकायत की कि मोहम्मद आजम के घर में गोवंशीय पशु की हत्या की जा रही है।

इस पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर में तलाशी लेने के लिए घुसने लगी। इसको लेकर हंगामा होने लगा और महिलाएं भी विरोध में आ गईं। ऐसे में चौधरीसराय चौकी की इंचार्ज बबिता गंगवार ने कोतवाली पुलिस को भी फोनकर बुला लिया। इसके बाद मोहम्मद आजम के घर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई पशु नहीं मिला। न ही गोवंशीय पशु की हत्या का साक्ष्य सामने आया। अलबत्ता मौके पर पशुओं का गोबर पड़ा था। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष ने राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इस मसले पर कोतवाल यशपाल सिंह यादव ने बताया दोनों के बीच जमीनी विवाद है। मोहम्मद आजम ने पशु पाल रखे हैं। सुबह उन्हें खोलते समय एक पशु परवेज अख्तर के घर चला गया। इस पर आजम के खिलाफ शिकायत की गई जबकि मौके पर पशु काटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

  
पुलिस पर लगा राजनीतिक दबाव में आने का आरोप
संभल। मोहम्मद आजम के घर जब पुलिस पहुंची तो उसने सपा के एक बड़े नेता का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाया लेकिन पुलिस ने इसके बाद भी छानबीन की। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत करने वाले परवेज ने कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव में थी जबकि पुलिस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने किसी तरह का दबाव होने से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें