फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बुधवार को धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों ने धूप का खूब आनंद लिया। वहीं, पशु-पक्षियों ने भी राहत महसूस की। हालांकि शाम होते ही गलन बढ़ने लगी। जहां आमतौर पर कोहरा और धुंध छा जाती थी। वहां सुबह से ही मौसम खुला हुआ था और सूरज की रोशनी लोगों को दिख रही थी। दोपहर तक धूप तेज हुई तो तमाम लोगों ने धूप में बैठकर गर्मी ली। लेकिन बीच-बीच में बादल छाए तो धूप हल्की हो गई। फिर भी अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार का मौसम साफ रहा। सर्दी भी कम रही। मौसम सुधरने का असर बाजार पर पड़ा।
विज्ञापन

संभल में सुबह साढ़े नौ बजे से दुकानें खुलीं और साढ़े दस बजे तक ग्राहक नजर आ रहे थे। जबकि सर्दी के आम दिनों दोपहर होने पर भी बाजार सूना पड़ा रहता था। बुधवार को यह हालत नहीं थी।
बरेली सराय की फल मंडी में ग्राहक नजर आए। जबकि सर्दी के दिनों में फलों की बिक्री घट गई थी। फल के ठेले वालों ने बताया कि बहुत दिनों बात फलों की खरीददारी के लिए ग्राहक उमड़े हैं। यही हाल शंकर चौराहे और तहसील रोड के बाजार का था।
विज्ञापन

यहां ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक भी पहुंचे। सर्दी से राहत मिलने के कारण उनके चेहरे खिले थे जो सर्दी से ज्यादा पीड़ित हो गए थे। नए वर्ष पर लोगों को सूरज की गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग अपने सामान्य कामकाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें