फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में एहतियाती सुरक्षा बनी रहेगी, अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा

विज्ञापन
संभल में चंदौसी चौराहे पर नववर्ष के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से सेना के जवानों के साथ तैनात कुढ़ ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नगर में हुए बवाल के बाद से एहतियाती सुरक्षा बनी हुई है। जगह-जगह पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बल तैनात नजर आ रहा है। इनके साथ निगरानी के लिए थानाध्यक्ष भी लगाए गए हैं। जिससे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहे।
विज्ञापन

मालूम हो 19 और 20 दिसंबर को नगर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल हो गया था। उसके बाद से ही नगर में सुरक्षा व्यवस्था बना दी गई। जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। अब अर्धसैनिक बल कई दिनों से तैनात किया हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने जिन स्थानों को संवेदनशील माना है वहां पुलिस टीम के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात किया हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बल को नगर के प्रमुख स्थानों पर एहतियातन लगाया गया है। इसके लिए आईटीबीपी और पीएसी की चार कंपनी मंगाई हुई हैं।
विज्ञापन

निगरानी के लिए पांच थानाध्यक्षों की ड्यूटी भी चल रही है। अभी नगर में एहतियातन सुरक्षा बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि आला अधिकारी भी समय समय पर फ्लैग मार्च कर अमन का माहौल बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही ड्यूटियां भी चेक की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें