फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गाजियाबाद की किशोरी को जीआरपी ने उसके पिता को सौंपा

Sat, 28 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बृहस्पतिवार रात जीआरपी को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक किशोर व किशोरी आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। पूछताछ करने पर जीआरपी को जानकारी हुई कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट गाजियाबाद के लोनी थाना में दर्ज है। इसके बाद जीआरपी ने लोनी थाना की पुलिस को सूचना देकर उन्हें और किशोरी के पिता को चंदौसी बुला लिया और किशोर व किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


चंदौसी रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वह जीआरपी के सिपाहियों के साथ बुधवार रात प्लेटफॉर्म दो पर गश्त कर रहे थे। तभी प्लेटफॉर्म से मंडी रेलवे फाटक की तरफ जाने वाली सुनसान जगह एक किशोर व किशोरी आपस में बातचीत कर रहे थे। जब उनसे पूछताछ की, तो पता चला कि किशोरी गाजियाबाद की रहने वाली है और उसके अपहरण की रिपोर्ट वहां के लोनी थाना में दर्ज है। जबकि किशोर थाना धनारी के गांव सुलतानगढ़ का निवासी है। इसके बाद जीआरपी ने सी प्लान एप के माध्यम से लोनी थाना की पुलिस से संपर्क किया और उन्हें व किशोरी के पिता को चंदौसी बुला लिया। इनके चंदौसी रेलवे स्टेशन आने पर किशोर व किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें